संतकबीरनगर। सावन माह के तीसरे सोमवार को जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस सतर्क रहा। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को बखिरा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कोपिया शिव मंदिर और मेंहदावल के कुबेरनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवाद