फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निर्माणाधीन परियोजनाओं की एसपी ने की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अपने कार्यालय पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन व थाना पर चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। उन्होने कार्यदाई संस्थाओं के परियोजना प्रबंधकों, अधिशासी अभियंताओं एवं ठेकेदारों के साथ निर्माणाधीन भवन परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। वर्तमान प्रगति में तेजी लाते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर हस्तांतरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में यूपी प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड (बस्ती एवं अयोध्या), कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (यूनिट-20), उत्तर प्रदेश जल निगम (संतकबीरनगर), उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड (गोरखपुर), उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद (गोरखपुर) तथा निर्माण खंड गोरखपुर के अधिशासी अभियंता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें