संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय पर निर्माण इकाई के प्रभारी व ठेकेदारों के साथ बैठक कर निर्माणाधीन पुलिस भवन की प्रगति की समीक्षा की। निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस लाइंस, नवसृजित थाना बेलहरकला, साइबर थाना सहित विभिन्न स्थलों पर निर्माणाधीन आवासीय एवं अनावासीय भवन, बैरक एवं विवेचना कक्ष की प्रगति का हाल जाना। एसपी ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संवाद