संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को अपने कार्यालय में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण इकाई के प्रभारी से निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की मात्रा व गुणवत्ता के मानक की जानकारी ली। एसपी ने सभी निर्माण स्थलों का नक्शा और बुकलेट चेक किया। निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराने तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता मानक के अनुरूप रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही समय से निर्माण कार्य पूरा कराने की हिदायत दी। संवाद