संतकबीरनगर। भाजपा नेता विनय कटियार ने संभल हिंसा के लिए समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि घटना में सपा के लोग पकड़े जा रहे हैं। देश में मस्जिदों के सर्वे को लेकर हो रही राजनीति के सवाल पर विनय कटियार ने कहा कि अभी तो राजनीति शुरू हुई है, इसे पूरा करना है समय आने दो। वह गोरखपुर जाते समय खलीलाबाद के गौरापार में रुके थे। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांग्लादेश में जो कुछ हो रहा वह अच्छा नहीं हो रहा है। पूरे घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजर बनी हुई है। जरूरी होगा तो बांग्लादेश पर कार्रवाई होगी। वे मंगलवार को गोरखपुर एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस दौरान गंगा सिंह सैथवार समेत अन्य मौजूद रहे।