संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक रेलवे डॉ. अवधेश सिंह ने रविवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान एसपी ने जीआरपी चौकी खलीलाबाद में रखे गए अभिलेखों और फाइलों की स्थिति की जांच कर साफ-सफाई और बेहतर रख-रखाव के निर्देश दिए। उन्होंने चौकी प्रभारी रामलक्षन यादव को यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर लगातार गश्त लगाने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर मुख्य आरक्षी बलवंत यादव, अंगद गुप्ता, अवधेश यादव, राम कुमार मणि, विनोद चौरसिया आदि मौजूद रहे।