कलक्ट्रेट पर ज्ञापन देने पहुंचे सपा कार्यकर्ता-स्रोत कार्यकर्ता
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अब्दुल कलाम के नेतृत्व में सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए निस्तारण कराए जाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि धनघटा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को राशन सामग्री, पेयजल और पशुओं के चारे की व्यवस्था की जाए। धनघटा विधानसभा क्षेत्र के बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ गई है, ऐसे में पुराने जर्जर तारों व पोल को बदलना आवश्यक है। पौली ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवबखरी का कार्य पूर्ण कराकर इसे चालू कराया जाए। संवाद