खेत में हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल बनाने का किया था विरोध
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ का बघौली ब्लॉक के करौंदा गांव में कार्यक्रम था। जहां पर हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल खेत में बना दिया गया था। इससे किसानों का नुकसान हुआ था।
इस पर सपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी ने मुआवजा देने की मांग को लेकर सीएम के कार्यक्रम के बहिष्कार की बात कही थी। इसको देखते हुए प्रशासन ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया था। सीएम के जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया।
सपा नेता जयराम पांडेय ने कहा कि सीएम जिले में आए, यह अच्छी बात है, लेकिन किसानों के खेत में उनका कार्यक्रम लगाना गलत था। इससे करीब 20 एकड़ खेत खराब हुआ है। उसमें बोई गई फसल बर्बाद हो गई। इसका मुआवजा किसानों को नहीं दिया गया। अधिकारी बाद में मुआवजा देने की बात कह रहे हैं। यह उचित नहीं है।
कहा कि किसानों को सीएम के कार्यक्रम से पहले मुआवजा दिया जाना चाहिए था। इसको लेकर उन्होंने सीएम के कार्यक्रम का विरोध करने की बात कही थी। बुधवार की रात ही पुलिस उनके घर आ गई और घर से बाहर नहीं निकलने दी। इससे वह घर में ही कैद रहे। सीएम के जाने के बाद 12 बजे उन्हें घर से निकलने दिया गया। सरकार किसान विरोधी है।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, राम दरश यादव, राहुल यादव बादल, श्याम जी विश्वकर्मा, मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।