फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा देखने के लिए अड़े सपा नेता

Fri, 12 May 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नगर पालिका खलीलाबाद के चुनाव समाप्ति के बाद एचआरपीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा देखने के लिए बृहस्पतिवार की देर शाम सपा नेता अड़ गए। अधिकारियों ने दो नेताओं को स्ट्रांग रूम में ले जाकर वहां की व्यवस्था दिखाई, तब जाकर सपा नेता संतुष्ट हुए और वहां मत पेटिकाएं रखी गईं।
विज्ञापन

सपा नेता सुनील सिंह, सपा समर्थित प्रत्याशी जगत जायसवाल, जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, गौहर अली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, अवधेश यादव आदि एचआरपीजी कॉलेज गेट पर पहुंचे और स्ट्रांग रूम देखने की मांग की। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। कुछ देर बाद पुलिस कर्मियों ने एसडीएम से बात कराई और दो लोगो को स्ट्रांग रूम में जाने की इजाजत दी। उसके बाद नेता स्ट्रांग रूम में पहुंचे और वहा की व्यवस्था देखकर संतुष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें