संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाईन सभागार में सोमवार को खलीलाबाद सर्किल के थाना कोतवाली खलीलाबाद, दुधारा व महिला थाना के विवेचकों की समीक्षा की। विवेचनाओं को बेवजह लंबित रखने पर नाराजगी जताई। विवेचनाओं काे समय से निस्तारित करने के लिए विवेचकों को हिदायत दी। जनशिकायतों की तत्काल जांच करने व विधिक निस्तारण के निर्देश दिए। क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने को कहा। इस दौरान रीडर रामआशीष यादव, प्रधान लिपिक उमाशंकर यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविंद शर्मा, पीआरओ दुर्गेश कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे। संवाद