संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 21 मई को मेंहदावल में प्रस्तावित आगमन को देखते हुए रविवार को एसपी सत्यजीत गुप्त ने रैली स्थल प्रेम लता महिला महाविद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एसपी सत्यजीत गुप्त और एएसपी शशि शेखर सिंह ने प्रेम लता महाविद्यालय, अछिया के परिसर में पहुंचे। वहां पर 21 मई को आयोजित हो रहे चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत संयुक्त रुप से हेलिपैड व कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा चाक चौबंद करने को कहा। इस दौरान सीओ राघवेन्द्र सिंह राठौर, एसओ रामकृष्ण मिश्र, पीआरओ एसपी जितेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।