संतकबीरनगर। एसपी सत्यजीत गुप्त ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस के निर्माणाधीन महिला व पुरुष आरक्षी बैरक, अस्पताल व स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने के लिए निर्देश दिए। एसपी ने महिला व पुरुष आरक्षी बैरक, अस्पताल निर्माण में प्रयुक्त हो रहीं सामाग्री ईंट, कंक्रीट, सीमेंट, सरिया व अन्य उपलब्ध सामानों के गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने सीमेंट, सरिया मानक के अनुरुप रखने के लिए निर्देश दिए। साथ ही जांचकर्ता अधिकारी को भवन निर्माण में पड़ने वाले बीम व कॉलम में कंक्रीट, बालू, सीमेंट, सरिया आदि निर्धारित मात्रा में प्रयुक्त कराने के लिए बताया। एसपी ने भवन निर्माण के निरीक्षण के लिए नामित अधिकारी को लगातार निरीक्षण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद