फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया साॅल्वर गया जेल

Mon, 19 Feb 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान पकड़ा गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा में अन्तर्राज्यीय साॅल्वर को वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि 17 फरवरी को गन्ना विकास इंटर काॅलेज में केंद्र व्यवस्थापक के तौर पर ड्यटी कर रहे अभिषेक शर्मा ने तहरीर दिया था। बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रथम पाली में शशिकपूर पुत्र रामचेत निवासी ग्राम व पोस्ट रजनौली सिरसी खास थाना धनघटा की परीक्षा कक्ष संख्या तीन में था। अभ्यर्थी के स्थान पर प्रशांत कुमार उर्फ सिंकू पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी जोनी थाना विक्रमगंज जिला रोहतास सासाराम बिहार परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रशांत के कब्जे से फर्जी अभ्यर्थी की प्रश्न पुस्तिका, ओएमआर, आधार कार्ड, प्रवेशपत्र का मूल प्रपत्र बरामद किए गए। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें