फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क और जलनिकासी की समस्या का कराया समाधान

Sat, 29 Nov 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के वि​​धियानी मोहल्ले में सड़क व जल निकासी की समस्या का समाधान कराते चेयरमैन-स्रोत नगर पालि
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विधियानी मोहल्ले में जलनिकासी व सड़क निर्माण को लेकर आए दिन हो रहे विवाद को देखते हुए शुक्रवार को नगर पालिका के चेयरमैन जगत जायसवाल कर्मचारियों के साथ पहुंचे। उन्होंने वहां की समस्याओं को देखा और एक माह में सड़क और नाली निर्माण का कार्य शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया। बता दें कि विधियानी मोहल्ले में आए दिन जलनिकासी व सड़क को लेकर विवाद होता रहता है। वहां की सड़क पूरी तरह से जर्जर हाल में है। नगर पालिका में लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए चेयरमैन जगत जायसवाल टीम के साथ विधियानी मोहल्ले में पहुंचे। उन्होंने वहां के लोगों से बातचीत की। लोगों ने बताया कि जलनिकासी की समस्या सबसे गंभीर है। घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर रह जाता है। अगर जलनिकासी की व्यवस्था हो जाए तो राहत मिलेगी। चेयरमैन जगत जायसवाल ने सभासद बब्बन पांडेय और वीरेंद्र यादव की मौजूदगी में लोगों को आश्वासन दिया कि एक माह में सड़क का निर्माण और जलनिकासी के लिए नाली का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें