लोहरौली। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैथवलिया निवासी दयाशंकर चौरसिया भारतीय सेना में 25 वर्ष सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर रविवार को घर लौटे। बेलवा सेंगर चौराहे और कैथवलिया में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। दयाशंकर ने कहा कि देश सेवा उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण अनुभव रहा है। स्वागत करने वालों में माता इसरावती देवी, पिता प्रभु दयाल चौरसिया, उमेश कुमार निषाद, दिनेश कुमार निषाद, पप्पू अग्रहरि, आजाद अहमद, अजेन्द शर्मा, अवधेश कुमार चौरसिया, अब्दुल जब्बार, यूनुस, पप्पू चौरसिया, मुकेश कुमार चौरसिया, रविन्द्र मोदनवाल, अनिल कुमार, सरवन कुमार अग्रहरि, अखंड प्रताप चौरसिया, लक्ष्मण निषाद, विनोद कुमार आदि शामिल रहे। संवाद