संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के सईबुजुर्ग गांव में विवादित जमीन पर मिट्टी डालने से रोकने पर मारपीट हुई है। पीड़ित बैतुल्लाह ने मोहम्मद शाद, राहत और रमजान अली पर मारपीट का आरोप लगाया है। उन पर गाली देने और जान से मारने की धमकी का भी आरोप है। बैतुल्लाह के अनुसार, 18 अक्तूबर की शाम तीनों आरोपी उनकी गली में मिट्टी डाल रहे थे। बैतुल्लाह ने इसका विरोध किया। उन्होंने बताया कि जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है और उस पर स्थगन आदेश भी है। आरोप है कि इस विरोध पर आरोपियों ने उनसे मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पोती सना और भाई नियाज अहमद के साथ भी मारपीट की गई। घटना में बैतुल्लाह और उनके परिजनों को चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ दिलीप कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की। संवाद