फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्विज प्रतियोगिता में सोहन लाल व रीमा को मिला प्रथम स्थान

Thu, 12 Oct 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉजेज में बुधवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। टीम ए के ग्रुप लीडर सोहन लाल व टीम सी की रीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान टीम डी की आब्या पाल व तृतीय स्थान टीम बी की विभा चौरसिया ने हासिल किया। विज्ञान विभाग के अध्यक्ष शशिकांत राव, डॉ. मनोज भारतीय, डॉ. हेमेंद्र शंकर त्रिपाठी, सोमनाथ की मौजूदगी में प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल में डॉ. राजेश गुप्त सहायक आचार्य वाणिज्य विभाग, डॉ. मनोज मिश्रा प्राचीन इतिहास विभाग एवं मनोज वर्मा सहायक आचार्य समाज शास्त्र विभाग शामिल रहे। राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष शशिकांत राव ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में जागरूकता बढ़ती है। उनके आत्मविश्वास को बल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें