पौली ब्लॉक के चार ग्राम पंचायतों में मनरेगा संबंधी कार्यों का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक में मंगलवार को चार ग्राम पंचायतों में 2023-24 में मनरेगा व आवास योजना से संबंधित अभिलेखों सहित कार्य स्थल का धरातलीय सत्यापन सोशल ऑडिट टीम ने किया। जिनमें अजाव गांव में देवेन्द्र तिवारी की टीम द्वारा मनरेगा के तहत गांव में लगभग 55 लाख रुपये खर्च का सत्यापन किया गया।
इसी अलावा ग्राम पंचायत बछईपुर में कालिंदी यादव की टीम ने 19 परियोजनाओं पर 23 लाख 15 हजार 140 रुपये के खर्च का सत्यापन किया। मटौली में नीलम शर्मा की टीम ने गांव में कराए गए परियोजनाओं का सत्यापन किया। वहीं बरगदवा में बीआरपी अश्वनी कुमार की टीम ने आवास व मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष में परियोजनाओं पर खर्च का सत्यापन किया। इस मौके पर मुकेश यादव, अजय यादव, कृष्ण चंद्र यादव, महेंद्र यादव, इंद्रमणि त्रिपाठी, कल्पनाथ आदि मौजूद रहे।