पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भोतहा, बगही, बुजुर्गवार व चकिया में बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत भोतहा, बगही, बुजुर्गवार और चकिया में शुक्रवार को सोशल ऑडिट टीम ने विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। ग्रामीणों की खुली बैठक में विभिन्न परियोजनाओं और जॉब कार्डधारकों से संबंधित विषय पर सामाजिक अंकेक्षण किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत बगही में राज कुमार, भोतहा मे कालिंदी यादव, बुजुर्गवार में देवेन्द्र तिवारी और चकिया में नीलम शर्मा ने खुली बैठक की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में कराए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष में कराई गई परियोजनाओं की ग्रामीणों ने पुष्टि की गई। साथ ही जॉब कार्ड धारकों को रोजगार मिलने का भी सत्यापन हुआ।
चकिया में अभिलेख मौके पर नहीं पाए गए। इस मौके पर प्रधान राजन प्रसाद, जितेंद्र यादव, योगेंद्र निषाद, सुभावती देवी, कौशल यादव आदि लोग मौजूद रहे।