फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पांच ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट टीम की बैठक संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। ब्लॉक की पांच ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम ने शुक्रवार को ग्रामीणों के साथ बैठक की। टीम ने अलग-अलग गांवों में हुए विकास कार्यों को देखा और ग्रामीणों से उनकी राय ली। टीम ने परासी गंवरिया, पंजराभीरी, पकरी आरजी, पवरिया, पड़िया ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों से मिलकर विकास कार्यों पर फीडबैक लिया। सोशल ऑडिट टीम ने तीन दिनों तक अलग-अलग विकास कार्यों की जांच की। इसके बाद ग्राम पंचायत सचिवालय में बैठक हुईं। बैठक में ग्रामीणों से गांव में हुए विकास कार्यों की गुणवत्ता, उपयोगिता और दूसरे जरूरी मुद्दों पर पूरी जानकारी ली गई। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधानों द्वारा कराए गए कई विकास कार्यों को उपयोगी बताया। उन्होंने इन कार्यों पर संतुष्टि जताई और अपनी सहमति भी दी। सोशल ऑडिट टीम ने ग्रामीणों को बताया कि गांव में हुए विकास कार्यों की जमीनी सच्चाई जानने के लिए उनसे जानकारी लेना सोशल ऑडिट प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है। ग्राम प्रधान पकरी आरजी और सोशल ऑडिट की अध्यक्षता याकूब ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें