पौली के रोसयाबाजार, सकुरचक, सेवईपार और शनिचरा में
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत रोसयाबाजार, सकुरचक, सेवईपार और शनिचरा में सोशल ऑडिट टीम द्वारा गांवों में कराए गए विकास कार्यों का धरातलीय सत्यापन किया गया। इसमें मौजूद ग्रामीणों व मनरेगा मजदूरों द्वारा सामाजिक पुष्टि की।
सोशल ऑडिट टीम के कोऑर्डिनेटर देवेन्द्र तिवारी ने शनिचरा, कालिंदी यादव ने सेवइपार, नीलम शर्मा ने सकुरचक और रोसयाबाजार में अखिलेश शर्मा ने अंकेक्षण किया। इन लोगों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 का सोशल ऑडिट किया जा रहा है। दो दिन धरातलीय अंकेक्षण होता है फिर तीसरे दिन बैठक करके सोशल ऑडिट टीम कराए गए कार्यों के अभिलेखों और जॉब कार्ड धारकों, आवास का सत्यापन कर मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हैं।
सोशल आडिट टीम द्वारा जांचोपरांत मिली अनियमितता रिपोर्ट मनरेगा निदेशालय को भेज दी जाती है। इस मौके पर रामसजीवन यादव, राहुल अग्रहरी, कृष्ण चंद्र, पवन कसौधन, सुनील यादव, गुडडू, कल्पनाथ, राजेश आदि मौजूद रहे।