संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। विकास खंड पौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत गागरगाड, हंडिया माफी, गौरापार, दुलहापार, गौवापार में सोशल ऑडिट टीम ने शुक्रवार को विकास कार्यों की धरातलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मनरेगा कार्यो, प्रधानमंत्री आवास का सत्यापन किया।
टीम ने मनरेगा मजदूरों के बयान दर्ज कर कार्यों में मजदूरी पाने की पुष्टि की गई। सोशल ऑडिट टीम की नीलम शर्मा, राजकुमार, रामपाल, देवेन्द्र पांडेय, ज्ञानेंद्र ने बताया कि निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। इस मौके पर सूर्यनाथ शर्मा, हयात मोहम्मद, महेंद्र यादव, मनोज सिंह, मोहम्मद मुसीर, धनंजय पांडेय, रामअनुज, ओमप्रकाश, राम सेवक चौहान, रामकरन आदि मौजूद रहे।