विकास खंड हैसर बाजार के नावन खुर्द गांव में सोशल ऑडिट टीम के सदस्यो विकास कार्यो की जांच की।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
सोशल आडिट टीम ने विकास कार्यों का लिया जायजा
- मनरेगा से कराए गए कार्यों और पीएम आवास की हकीकत जांची
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत नावन खुर्द में शनिवार को सोशल ऑडिट टीम ने विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान टीम ने मनरेगा से कराए गए कार्यों, प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण तथा अभिलेखों का सत्यापन किया। टीम ने चौपाल लगा कर मनरेगा मजदूरों का बयान दर्ज किया।
टीम के कोआर्डीनेटर आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि मनरेगा योजना के अंतर्गत हुए कार्यों का जायजा लिया गया। सभी कार्य ठीक पाए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सीताराम पुत्र देवमन, मालती देवी पत्नी काशी प्रसाद, नसरीन फातमा पत्नी अबरार अहमद का आवास बना मिला। इस मौके पर प्रधान मोहम्मद इमरान खान, रोजगार सेवक विजय कुमार ,ग्राम पंचायत अधिकारी मेघनाथ चौधरी, टीए नागेंद्र सिंह एवं मनरेगा मजदूर आदि लोग उपस्थित रहे।