पशु का चमड़ा और मांस बरामद किया।
- फोटो : अमर उजाला
दुधारा क्षेत्र के पिपरा डोमन गांव के पास स्थित बागीचे से पुलिस ने सात पशु ,प्रतिबंधित पशु का चमड़ा और मांस बरामद किया। एसओ सतानंद पांडेय ने बताया कि सूचना मिली कि पिपरा डोमन बागीचे में कुछ तस्करों के जरिए प्रतिबंधित पशुओं का वध किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी इंचार्ज बाघनगर राजकुमार यादव ने सहयोगियों के साथ घेरेबंदी किए, लेकिन तस्कर भाग निकले। मौके से सात पशु ,एक अदद चमड़ा और एक क्विंटल प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद हुआ। भागे तस्करों की पहचान मुनीर पुत्र मुस्तकीम और लल्लू पुत्र झीनक निवासीगण पिपरा डोमन के रूप में हुई। आगे बताया कि दोनों तस्करों के खिलाफ सीएस एक्ट और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। जल्द ही भागे तस्करों को पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।