फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लोहरसन के ओवरलोड ट्रांसफार्मर से निकलता है धुआं और चिंगारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। लोहरसन में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो गया है। ट्रांसफार्मर से हमेशा चिंगारी और धुआं निकलता रहता है। भीषण गर्मी में भी लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को जूझना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर की हालत देख ग्रामीणों ने दुर्घटना की आशंका जताई है। लोहरसन के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के साथ ही ग्रामीण परमात्मा गुप्ता, सुभाष गुप्ता, राम अचल, बैजनाथ, अब्दुल हफीज, हकीकुर्रहमान, शफीकुर्रहमान, हम्माद रहमानी व अन्य ने बताया कि ट्रांसफार्मर के खुले तारों को डंडे के सहारे लगाया गया है। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर से धुआं और चिंगारी निकलता रहता है। रात में यह समस्या बढ़ जाती है ऐसा लगता है कि ट्रांसफार्मर अभी जल जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया गया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। यदि जल्दी ही ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई तो हम प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें