संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। उदया इंटरनेशनल स्कूल भुजैनी में दो दिवसीय ग्रीष्म शिविर का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुुआ। इसमें 16 वर्ष से कम आयु के किसी भी विद्यालय या बोर्ड के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं।
एसडीएम रमेश चंद्र ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी अति आवश्यक है। क्योंकि हम पढ़ाई में कितने भी अव्वल हों यदि हम खेलकूद में भाग नहीं लेते हैं, तो हमारा सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता। प्रबंधक उदय राज तिवारी ने कहा कि इस शिविर में कई प्रकार के खेल होंगे। भविष्य में भी यह प्रयास रहेगा कि हम ग्रीष्म शिविर की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं। शिक्षा के साथ-साथ मनोरंजन का होना भी अति आवश्यक है। दो दिवसीय खेल में मुख्य रूप से वर्मा ब्रिज, विब वाल कलाइंबिंग, हार्स राइडिंग, टैटू आई, कैमल राइडिंग, पॉटरी आर्ट आदि मनोरंजन उपलब्ध है।
इस दौरान प्रधानाचार्य एस के त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।