फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विद्यार्थियों को मिला स्मार्ट फोन, चेहरे खिले

Mon, 29 May 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहर विकास खंड क्षेत्र के मोहनधानसीरा महाविद्यालय जंगल बेलहर में टैबलेट स्मार्ट फोन वितरण किया
विज्ञापन
बेलहर। मोहन धनसीरा महाविद्यालय जंगल बेलहर के परस्नातक द्वितीय वर्ष के छात्रों में सोमवार को स्मार्ट फोन का वितरण हुआ। इस दौरान 52 छात्रों को स्मार्ट फोन मिले।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉक्टर रामनरेश चौधरी ने कहा कि सरकार की नई योजना के तहत सभी युवा छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, टैबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया जाना है। ताकि युवाओं को पढ़ने में मनोबल बढ़े और आसानी भी हो। उन्हें देश-विदेश की जानकारी मिल सके। इसके साथ ही वे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कर सकें। उन्होंने कहा कि आज तेजी से तकनीकी क्षेत्र में विकास हो रहा है। इसकी जानकारी से युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में भी बढ़ावा मिलता रहेगा। सरकार की यह पहल युवाओं के लिए बेहतर है।
कार्यक्रम में परस्नातक छात्र इरशाद अहमद, मोहम्मद फैजान, मो. आरिफ खान, कुमारी कविता, समीना खातून, सनी देवल, सोनू, जैनब खातून, जितेंद्र कुमार समेत 52, छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर हुआ। इस अवसर पर राकेश चौधरी, अरविंद चौधरी, सलीम अहमद, श्याम सुंदर, मनीष कुमार सिंह, रामदीन चौधरी, नमिता पांडेय, अनिल राव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें