- नलकूप कनेक्शन लेने में किसान नही दिखा रहे रुचि
-76 कनेक्शन चल रहे प्रक्रियाधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में किसानों के लिए मुफ्त बिजली योजना चल रही है। नलकूप के लिए आवेदन करने पर सरकार नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दे रही है। इसके बाद भी जिले में इसके लिए आवेदन करने वालों की कमी है। अभी तक खलीलाबाद डिवीजन में 304 किसान ही आवेदन किए हैं। जबकि 76 कनेक्शन प्रकिया में चल रहे है।
किसानों को खेतों में सिचाई के लिए नलकूपों पर मुफ्त बिजली योजना लागू की गई थी। जिसमे किसानों को बकाया बिजली बिल जमा करने, विद्युत कनेक्शन की केवाईसी कराने और रजिस्ट्रेशन कराने समेत अन्य शर्तें लागू थी। मुफ्त बिजली योजना के तहत 304 किसानों ने ही अभी तक कनेक्शन लिया है। इसके साथ ही 76 किसानों का आवेदन अभी भी प्रक्रिया में है। जबकि 127 किसानों का आवेदन 90 दिन के निर्धारित समय सीमा के भीतर शुल्क न करने की
कनेक्शन लेने का यह है नियम
बिजली निगम से किसानों को नलकूप कनेक्शन लेने के लिए आनलाइन आवेदन करना पड़ता में इसमे किसान का आधार कार्ड, जमीन के कागजात एवं बोरिंग प्रमाण पत्र सबसे महत्पूर्ण है। किसानों को आवेदन के बाद विभागीय रिपोर्ट व 90 दिन का समय दिया जाता है। इस बीच शुल्क जमा न होने की दशा में कनेक्शन स्वत: निरस्त हो जाता है।
नलकूपों पर बकाया है विभाग का 64.56 लाख राजस्व
नलकूपों पर विभाग का 64.56 लाख रुपये राजस्व बकाया है। जिसकी वसूली भी नहीं हो पाई है। तीन मार्च 2023 से पहले 195 किसानों का बकाया नही जमा हो सका। इस बकाए के सापेक्ष ओटीएस योजना में 25 प्रतिशत की रिकवरी हो सकी। बाकी के बकाएदारों ने इस योजना का लाभ लेने अथवा बकाया राजस्व जमा करने में कोई रुचि नही दिखाया।
मुफ्त बिजली योजना के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन चल रहा है। किसानों को मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए जागरुक भी किया गया है।
- रमेश सिंह, अधीक्षण अभियंता