डेंगू के छह और मरीज मिले
अब तक मिल चुके हैं 28 मरीज
आठ मरीजों का चल रहा इलाज
संतकबीरनगर। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार शाम को आई जांच रिपोर्ट में छह और मरीज मिले हैं। इनका इलाज घर पर चल रहा है। जिले में दो माह के अंदर 28 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं।
डेंगू मरीजों के लिए जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 50 बेड का वार्ड बनाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी डेंगू वार्ड बनाए गए हैं। मंगलवार शाम सेमरियावां व नाथनगर क्षेत्र के दो-दो मरीज, बेलहर व हैंसर क्षेत्र में एक-एक मरीज मिले हैं।
जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि दो माह में 28 डेंगू के मरीज मिले हैं। इनमें 20 पूरी स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों के परिजनों के खून के नमूने लेकर जांच की गई है। फिलहाल इनके परिजनों में डेंगू के लक्षण नहीं मिले हैं। लोग मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। आसपास की गंदगी को साफ करा दें।
...
नमूने की दो दिन होती है जांच
जिला अस्पताल के लैब में डेंगू मरीजों के नमूने की दो दिन जांच मंगलवार और बृहस्पतिवार को होती है। रिपोर्ट आने के बाद टीम मरीज के परिजनों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजती है।