फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना पंजीकरण संचालित हो रहे छह अस्पताल सील

Thu, 05 Sep 2024 04:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम ने पांच अस्पतालों को किया नोटिस जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में बिना पंजीकरण के चल रहे छह अस्पताल को बुधवार को अपर सीएमओ के नेतृत्व में टीम ने सील कर दिया। साथ ही पांच अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
अपर सीएमओ डाॅ. रामरतन के नेतृत्व में सीएचसी अधीक्षक खलीलाबाद डॉ वरुणेश दुबे, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ मुबारक अली, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी ने शहर के पांच अस्पतालों की जांच की, जिनमें कोई भी अस्पताल पंजीकृत नहीं मिला। इसमे अल्फा हाॅस्पीटल पुरानी सब्जी मंडी, अनामिका अस्पताल पुरानी सब्जी मंडी, दुर्गावती अस्पताल मड़या, आशा मदर केयर हाॅस्पीटल मेंहदावल बाईपास, श्रद्धा पैथोलॉजी को सील किया गया। अपर सीएमओ डॉ. रामरतन ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी होगी।
विज्ञापन


सेमरियावां में एक अस्पताल सील
सेमरियावां। सीएचसी सेमरियावां की गठित टीम ने बुधवार को एक अस्पताल को सील किया, जबकि पांच अस्पताल को नोटिस भेजकर कर सीएचसी सेमरियावां बुलाया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तौहीद अहमद, बीपीएम राजेश पांडेय, डेंटल हाइजेनिस्ट
अवधेश मिश्रा, आईओ कौसर खान की गठित टीम ने दशावां चौराहे पर नसीम अहमद की अस्पताल को सील कर दिया। नसीम अहमद कोई कागज नहीं दिखा सके। कैथवलिया में अक्षय कुमार शर्मा, बूधाकला में बंगाली क्लीनिक, विशाल चौरसिया टड़वा, सूर्य नाथ मौर्य टड़वा को नोटिस देकर सीएचसी बुलाया गया है। यह सभी मेडिकल स्टोर पर डिस्पेंसरी चला रहे थे। कागजात के साथ सीएचसी सेमरियावां बुलाया गया। एसके विश्वास फार्मेसी उमिला बंद पाया गया। वहां नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन


अब तक 16 अस्पताल और आठ पैथोलॉजी हो चुका है सील
संतकबीरनगर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन दिनों में 16 अस्पताल और आठ पैथोलॉजी को सील किया है। दो सितंबर को टीम ने चार अस्पताल और एक पैथोलॉजी को सील किया था। तीन सितंबर को टीम ने छह अस्पताल और सात पैथोलॉजी को सील किया है। इसी तरह से चार सितंबर को टीम ने छह अस्पताल को सील किया और पांच को नोटिस जारी किया है। टीम की इस कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप है। सीएमओ डॉ रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि अस्पताल संचालन पंजीकरण करा लें। बिना पंजीकरण के कोई भी अस्पताल चलने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें