फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह डॉक्टर स्थानांतरित, मिले सिर्फ तीन

विज्ञापन
विज्ञापन
छह डॉक्टर स्थानांतरित, मिले सिर्फ तीन
विज्ञापन

चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा जिला अस्पताल
49 पदों के सापेक्ष मात्र 32 चिकित्सक हैं तैनात
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल पहले से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। ऊपर से छह डॉक्टरों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया गया। शासन स्तर से तीन डॉक्टर मिले हैं। अस्पताल में 49 पदों के सापेक्ष मात्र 32 डॉक्टर की तैनाती है।
संयुक्त जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1400 से 1500 मरीज ओपीडी में आते हैं। इनके इलाज के लिए 49 डॉक्टरों के पद मंजूर हैं। इसकेसापेक्ष पूर्व में 35 डॉक्टर तैनात थे। छह डॉक्टरों का जून के अंतिम सप्ताह में गैर जनपद स्थानांतरण हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद 29 डॉक्टर बचे। शासन ने डॉ. भवनाथ पांडेय सर्जन, डॉ. रमाशंकर फिजीशियन, डॉ. सुरेंद्र यादव पैथालॉजिस्ट को भेजा है। सीएमएस ने स्थानांतरित होकर आए डॉक्टरों को कार्यभार ग्रहण करा दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में 49 पदों के सापेक्ष 32 डॉक्टरों की अस्पताल में तैनाती है। 17 पद रिक्त हैं। ऐसे में ओपीडी में डॉक्टरों के कक्ष के बाहर लंबी लाइन लग रही है। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि डॉक्टरों की कमी है। शासन स्तर से डॉक्टरों की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें