फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फार्मासिस्ट समेत छह लोग मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 21 Apr 2023 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक 38 लोग मिल चुके है संक्रमित, 11 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

- बाजार और अस्पतालों में बिना मास्क पहुंच रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में शुक्रवार को ब्लड बैंक में तैनात एक फार्मासिस्ट समेत छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब तक 38 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। इन संक्रमितों में 11 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 27 है। जिले में लगातार मरीज बढ़ रहे है फिर भी अस्पताल और बाजार में लोग बिना मास्क के पहुंच रहे हैं। कही भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है।
खलीलाबाद सीएचसी स्थित जिला ब्लड बैंक में तैनात 50 वर्षीय फार्मासिस्ट को शुक्रवार को सर्दी जुकाम की शिकायत थी। फार्मासिस्ट ने जांच कराई तो वह कोरोना संक्रमित निकले। उसके बाद ब्लड बैंक के अन्य कर्मियों की कोरोना जांच की गई। जिसमे सभी निगेटिव पाए गए। ब्लड बैंक को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

इसी तरह से खलीलाबाद क्षेत्र के 60 वर्षीय व्यक्ति, एक 50 वर्षीय व्यक्ति, बघौली क्षेत्र की 60 वर्षीय महिला, बेलहर क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती और सेमरियावां क्षेत्र का 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी को सर्दी, जुकाम, खांसी की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन सभी को दवा देकर घर पर भेज दिया है।
इसके साथ ही इनके संपर्क में आने वाले परिजनों का भी सैंपल लेकर जांच कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मरीजों की निगरानी कर रही है। जिले में अब तक 38 लोग संक्रमित मिल चुके हैं, इसमें से 11 लोग स्वस्थ भी हो चुके है। कोरोना के लगातार मरीज मिलने पर सीएमओ ने जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।
लगातार मिल रहे मरीज, फिर भी नहीं चेत रहे लोग
जिले के सभी सीएचसी, जिला अस्पताल और रेलवे स्टेशन पर जांच हो रही है। रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्री अपनी जांच की जा रही है। इधर लगातार मरीज मिलने पर भी लोग चेत नहीं रहे हैं। सड़कों पर बिना मास्क के निकल रहे हैं। इसके साथ ही अस्पतालों में भी लोग बिना मास्क के पहुंच जा रहे हैं। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि लोग मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें। इसके साथ ही दिक्कत आने पर कोरोना की जांच जरूर कराए।
विज्ञापन



प्रतिदिन छह से सात सौ के करीब हो रही कोरोना जांच
जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे है। प्रतिदिन छह से सात सौ के करीब कोरोना की जांच हो रही है। शुक्रवार को 326 लोगों का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गया। इसके साथ ही 291 लोगों का एंटीजन जांच की गई। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि 326 मरीजों के कोरोना जांच की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें