फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए छह प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याश - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अध्यक्ष, महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए छह प्रत्याशियों ने भरा पर्चा
विज्ञापन

बुधवार को शाम चार बजे तक दावेदार दाखिल कर सकेंगे नामांकन पत्र
14 फरवरी को होना है जनपद बार एसोसिएशन का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को अध्यक्ष और महामंत्री समेत अन्य पदों के लिए छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। उधर, दीवानी न्यायालय परिसर में चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है।
चुनाव अधिकारी सुनील कुमार चौधरी, सदस्य संपूर्णा नंद पाठक, कृष्ण मोहन मिश्र ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री समेत दस पदों तथा छह सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी व छह सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए चुनाव प्रस्तावित है। नामांकन प्रक्त्रिस्या के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए शशि कुमार ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोहम्मद कासिम, महामंत्री पद पर राणा रविंदर सिंह और संतोष कुमार चौधरी और उपाध्याक्ष दो पद पर राम शरण राव ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर मधुसूदन धर दूबे ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बुधवार को शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। दो व तीन फरवरी को प्रत्याशी अपने पर्चे को वापस ले सकेंगे। चार फरवरी को पर्चों की जांच होगी। 14 फरवरी को सुबह नौ से दोपहर 2ऱ्30 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतों की गणना कर चुनाव परिणाम की घोषणा वरिष्ठ अधिवक्ता समिति करेंगे।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में चुनावी सरगर्मी देखी गई। उम्मीदवार अपने पक्ष में समर्थकों के साथ प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। सदस्य कृष्ण मोहन मिश्र ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। दीवानी न्यायालय परिसर से प्रत्याशी अपने बैनर-पोस्टर हटा लें। हटा ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें