मेंहदावल। कस्बा मेंहदावल के पुरवा मोहल्ला में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुरवा मोहल्ला निवासी संत कुमार प्रजापति ने बताया कि 26 अक्तूबर को रात 9:45 बजे वह मेंहदावल जीप स्टैंड से अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में अकारण अभिषेक उर्फ कोईल यादव व कृष यादव मोहल्ला पक्का पोखरा एवं चार अज्ञात लोग उनको रोककर गाली देते हुए मारेपीटे। बचाव के लिएचिल्लाने प जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। मारपीट की घटना में उनको काफी चोट आया है। संवाद