संतकबीरनगर। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में छह लोगों को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की। अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान के तहत मंगलवार को पुलिस ने कई स्थानों पर छापा मारा। धनघटा थाना पुलिस ने दो, बखिरा थाने की पुलिस ने दो तथा बेलहरकला थाने की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से सभी को जमानत दे दी गई। पुलिस का कहना है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। संवाद