संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में एक वारंटी समेत छह आरोपी को गिरफ्तार किया। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापा मारा। थाना महुली पुलिस ने वारंटी रमेश पुत्र रुपई निवासी जोगाराजा को गिरफ्तार कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय रवानाकर दिया। इसके साथ ही थाना दुधारा पुलिस ने एक और थाना बखिरा पुलिस ने चार आरोपी को पकड़कर समस्त कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके शांतिभंग की आशंका में चालान कर संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। संवाद