फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाभी के गहने चुराकर बेचा, केस

Tue, 22 Oct 2024 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के ग्राम डड़वा में भाभी के गहने चोरी कर चचेरे देवर के बेचने के मामले में धनघटा पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया। चोरी की घटना 25 सितंबर को हुई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम डड़वा निवासी शेषनाथ की पत्नी प्रिया महुली थाने के पीड़िया बाजार में ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती है। 25 सितंबर को प्रिया घर में रखे संदूक को खोला तो उसमें रखा एक जोड़ी झुमका, एक मांग टीका, एक नथिया, मंगलसूत्र, चेन व एक अंगूठी गायब थी। पिछले दिनों गहने बेचने की भनक लगने के बाद चचेरे देवर से पूछताछ की गई। कुनाल ने गहने बेचने की बात स्वीकार कर ली। प्रिया की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने चचेरे देवर कुनाल के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें