फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ठंड से बाजार और दुकानों पर सन्नाटा

विज्ञापन
गोला बाजार में कपड़े की दुकान पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
ठंड से बाजार और दुकानों पर सन्नाटा
विज्ञापन

संतकबीरनगर। ठंड और कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। कभी पारा बढ़ रहा तो कभी लुढ़क रहा है। बुधवार को भी ठंड का असर रहा। सुबह दस बजे तक लोग घरों में दुबके रहे। सड़कों पर सन्नाटा रहा। बाजार और दुकानों पर सन्नाटा देखने को मिला। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
कड़ाके की ठंड से लोग कांपते दिखे। सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम होने से सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार को अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। ऊनी कपड़ों को छोड़कर अन्य कारोबार मंदा पड़ गया है। दुकानें भी सुबह दस बजे के बाद खुल रही हैं। शाम होते ही बंद हो जा रही हैं।
विज्ञापन

फुटपाथ पर दुुकान लगाकर रोजी-रोटी का इंतजाम करने के वाले ठंड के चलते मुश्किलों में हैं। एक तो ग्राहक नहीं आ रहे हैं, ऊपर से ठंड की मार भी झेलनी पड़ रही है। किराना कारोबारी महेेश कुमार ने बताया कि ठंड के कारण कारोबार काफी मंदा हो गया है। स्वर्ण व्यवसायी दिलीप कुमार ने बताया कि ठंड के चलते खरीदार नहीं आ रहे हैं। दूसरी तरफ कार्यालयों में फरियादियों की संख्या भी काफी कम हो गई है।
विज्ञापन

...
14 जनवरी तक बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल
ठंड को देखते हुए 14 जनवरी तक कक्षा एक से 12 तक के सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में 11 जनवरी तक कक्षा 12 तक के स्कूल बंद किए गए थे। ठंड को ध्यान में रखकर अब 12 से 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद कर दिया गया है। यह आदेश कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों एवं राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज पर भी लागू रहेगा।
...
तापमान एक नजर में
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 17 09
सोमवार 19 08
मंगलवार 18 07
बुधवार 18 07
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें