फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार वेतनमान के लिए शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में अपर एसडीएम को ज्ञापन देते शिक्षा मित्र संघ के लोग।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
40 हजार वेतनमान के लिए शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र अपर एसडीएम को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 40 हजार वेतनमान के लिए शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रणजीत राय के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित छह सूत्री ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि प्रदेश में विगत 20 वर्ष से शिक्षामित्र प्राथमिक विद्यालयों में कार्य कर रहे हैं। जो स्नातक, बीटीसी उत्तीर्ण हैं। महंगाई के इस दौर में 10 हजार के मानदेय शिक्षा मित्रों के परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहाकि शिक्षा मित्रों को 62 वर्ष आयु तक स्थायी कर उनको 40 हजार रुपये वेतनमान निर्धारित किया जाए। इसके साथ ही महिला शिक्षामित्रों को उनकी ससुराल के निकट के विद्यालय में स्थानांतरित किया जाए और कुछ शिक्षा मित्र जिनकी मूल विद्यालय पर वापसी नहीं हो पाई है उन शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में वापसी के लिए अवसर दिया जाए।
इसके साथ ही शिक्षा मित्रों को शिक्षकों की भांति मेडिकल अवकाश की सुविधा दी जाए। शिक्षा मित्रों को शिक्षकों की भांति बीमा योजना में लाभान्वित किया जाए और शिक्षा मित्रों के आकस्मिक अवकाश को शिक्षकों की भांति 14 दिन व एक जनवरी से 31 जनवरी तक मान्य किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई वे लोग वृहद आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान रामराज पाल, राजेश कुमार, रमाकांत, श्रीकांत, लक्ष्मण प्रसाद, राजाराम, विपिन बिहारी मौर्य, सत्येंद्र राय, राकेश कुमार, रामभवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें