फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली निगम के जेई को समन तामील करने आई सिद्धार्थनगर पुलिस

Sat, 09 Aug 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। बिजली चोरी के मामले में दर्ज केस के मामले में न्यायालय में गवाही उपस्थित न होने पर बिजली निगम के हरिहरपुर उपकेंद्र के जेई सुनील कुमार को समन तामील करने के लिए सिद्धार्थनगर की पुलिस शनिवार की शाम हरिहरपुर पहुंची। मौके पर जेई नहीं मिले तो वहां उपस्थित कर्मियों को अगली तारीख पर जेई को उपस्थित होने के लिए कहकर चली गई। शोहरतगढ़ के उपनिरीक्षक कमलेश मिश्रा ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में 2016 में शोहरतगढ़ में केस दर्ज हुआ था। पूर्व जेई सुनील कुमार इस मामले में गवाही देने के लिए एडीजे प्रथम की अदालत में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसलिए वह उनको समन देने के लिए आए थे। समन रिसीव करने के लिए जेई उपस्थित नहीं हुए। इसलिए वह वहां के कर्मचारियों को पेशी की अगली तारीख को उपस्थित होने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें