फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: श्रीकृष्ण के मयूर नृत्य ने दर्शकों का मन मोहा

Mon, 15 Apr 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
संतकबीर अकादमी के ऑडिटोरियम हाल में आयोजित रामोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
विज्ञापन
- मगहर के कबीर अकादमी में चल रहा तीन दिवसीय रामोत्सव कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से संत कबीर अकादमी के ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय रामोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कबीर के निर्गुण से की गई। साथ ही कृष्ण के मयूर व चरकल नृत्य से आकर्षण का केंद्र रहा।
मगहर के कबीर चौरा परिसर में कार्यक्रम के दौरान वाराणसी से आए पंडित रविशंकर मिश्रा की टीम की नृत्य निर्देशिका कंचन लता मिश्र के नेतृत्व में सौम्या गुप्ता, सोनी सेठ, मांडवी सेन व गायक विशाल मिश्रा सागर ने गणेश वंदना, श्रीराम स्तुति और शिव नृत्य श्रीराम प्रसंग के माध्यम से प्रस्तुत किया। नृत्य को देखकर ऑडिटोरियम में मौजूद लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा आशीष शुक्ला ने गीत ‘पैसा, पैसा, कौन सा पैसा, किसका पैसा आती जिस शान से दौलत उसी शान से जाती...’ व ‘हीरे में नहीं मोती में नहीं, दीपक में नहीं ज्योति में...’ प्रस्तुत किया। उसके बाद वृंदावन से रवि शर्मा के निर्देशन में आई टीम ने श्रीकृष्ण के मयूर नृत्य और चरकला नृत्य प्रस्तुतकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत कबीर अकादमी के निदेशक अतुल द्विवेदी रहे और संचालन दूरदर्शन की उदघोषिका रीता श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर कबीर अकादमी सहायक आशुतोष द्विवेदी, केशवदास शास्त्री, राम प्रीत दास, राम सेवक दास, नबी करीम बच्चा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें