धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में चल रहे विष्णु महायज्ञ में शुक्रवार की रात में रामलीला कलाकारों व स्थानीय लोगों के सहयोग से राम बरात धूमधाम से निकाली गई।
राम बरात में गाड़ियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजे की धुन पर लोग जमकर थिरके। यज्ञ स्थल पर पवन जायसवाल की ओर से काफी तो राजेश तिवारी ने चाय की व्यवस्था की थी। परछन आदि रस्म भी पूरी की गई। छिबरा निवासी अजीत निषाद जनक बनकर पत्नी माधुरी निषाद के साथ कन्यादान का रस्म अदा किए। इस अवसर पर सर्वेश्वर पांडेय, भजनलाल, परमहंस मिश्र, बृजेश चंद्र त्रिपाठी, राजेश पांडेय, धर्मेंद्र पांडेय, प्रमोद जायसवाल, रामचंद्र, राजेंद्र, रामशंकर साहनी, रामेश्वर, अमितेश, धर्मराज, अनिल मोदनवाल, दुर्गेश, मुकेश, लखपत, जगपत आदि मौजूद रहे। संवाद