फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तामेश्वरनाथ मेला : कल से शुरू होगा श्रावण मास, शिवालय तैयार

Sun, 02 Jul 2023 10:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
तामेश्वरनाथ शिव मंदिर।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंगलवार से शुरू हो रहे श्रावण मास में ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम सहित जिले के अन्य शिव मंदिरों में लोग शिव को जलाभिषेक करेंगे। 18 जुलाई से 16 अगस्त तक पुरुषोत्तम मास भी लगेगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान शिव आराधना के साथ दान-पुण्य का विशेष महत्व है। सावन महीना और पुरुषोत्तम मास को मिलाकर इस साल करीब दो महीने तामेश्वरनाथ धाम में शिवभक्तों का जमावड़ा रहेगा।
विज्ञापन

शिवभक्तों के आस्था का केंद्र तामेश्वरनाथ धाम में मंगलवार से सावन मेले का आयोजन होगा। सावन महीने में जिले भर से श्रद्धालु शिव को जलाभिषेक करने तामेश्वरनाथ धाम पहुंचेंगे। स्थानीय शिवभक्तों सहित कांवरियों का जत्था सरयू नदी से जल लेकर शिव को जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचेगा। हर साल की तरह इस बार भी मंदिर परिसर में जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। जिसके मद्देनजर परिसर में व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर कमेटी के सदस्यों सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन मेले के व्यवस्था की निगरानी में लगे हुए हैं। परिसर की साफ सफाई का कार्य चल रहा है।
सावन मेले के संबंध में बैठक आज
संतकबीरनगर। सावन मेले के मद्देनजर सोमवार की शाम जिला और स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित मंदिर कमेटी के सदस्यों की बैठक तामेश्वरनाथ धाम में आयोजित होगी। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के लिए बैरिकेटिंग और रूट डायवर्जन सहित बिजली, पानी, चिकित्सा और अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। चौकी इंचार्ज हरेंद्र पाठक ने बताया कि बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मेले के कुशल संचालन के संदर्भ में मौजूद अधिकारी जरूरी सुझाव देंगे।
विज्ञापन


न भरे गए सड़क के गड्ढे, न कसे गए बिजली के तार
संतकबीरनगर। तामेश्वरनाथ धाम को जाने वाली सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिसमें बारिश के चलते पानी भर गया है। इससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होगी। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते लोगों को दिक्कत झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि बिजली निगम की लापरवाही के चलते परिसर में लटक रहे ढीले बिजली के तार भी नहीं कसे गए। उन्होंने ढीले बिजली के तारों को ठीक करने के साथ ही मंदिर आने वाली सड़क के मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें