लोहरौली। किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर बुधवार को टीम ने निरीक्षण किया। चौधरी बीज भंडार पिपरा बोरिंग तथा मौर्या बीज भंडार भिटवा बाजार का जिला कृषि रक्षा अधिकारी शंशाक चौधरी ने निरीक्षण किया। दुकान का संचालन सरकारी गाइड लाइन के हिसाब से नहीं पाए जाने पर दोनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब तलब किया गया है। संवाद