फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के टेमा चौराहा पर दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी को ढाबा संचालक व उसके कर्मचारी ने पिट दिया। पुलिस ने मामले में पीड़ित का शिकायत पत्र मिलने पर मारपीट व एससीएसटी मामले में सभी आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित बसंत कुमार निवासी खझवा थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती ने बताया कि वह टेमा चौराहा पर पवन चौधरी की दुकान पर काम करता है। 25 दिसंबर को दिन में 11:30 बजे वह दुकान खोलने जा रहे थे। उसी बीच मकान मालिक ने रोका कि दुकान आज नहीं खुलेगा। उसी बीच दुकान मालिक पवन चौधरी भी आ गए। उनका मकान मालिक से बात हो रहा था, तभी बगल के चौधरी ढ़ाबा संचालक अपने भाई व अन्य स्टाफ के साथ आकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि उसके घर के पास क्यों बहस कर रहे हो। इतने में ढाबा संचालक सद्दाम ने एक हाथ मार दिया। दुकान मालिक पवन व मकान मालिक के मना करने पर उक्त लोग गाली देते हुए मारने पीटने लगे। मारपीट के घटना में उनके पेट व मुंह में ज्यादा चोट आया। कोतवाल ने बताया कि मामले में उक्त आरोपितों के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें