फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग : सेजल और शिवम को मिला प्रदेश में पांचवां स्थान

Mon, 07 Oct 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मेरठ में चल रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन
विज्ञापन

- अंडर- 17 में विजेता को नौंवा स्थान


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेरठ में चल रही राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की तरफ से प्रतिभाग कर रहे जिले के खिलाड़ियो में अंडर 14 में सेजल मद्धेशिया और शिवम को पांचवां स्थान मिला है। साथ ही अंडर 17 में विजेता को नौवा स्थान मिला है।
खेल शिक्षक जोखू प्रसाद ने बताया कि जिले के माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ी दो अक्तूबर को मेरठ में चल रही राज्य स्तरी शूटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बस्ती मंडल की तरफ से गए थे। इसमें छह अक्तूबर को प्रतियोगिता समाप्त हुई है। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी जिसमें अंडर- 14 बालिका वर्ग में सेजल मद्धेशिया पुत्री संजय मद्धेशिया 130 नंबर के साथ राज्य में पांचवां स्थान हासिल हुआ है। इसी तरह से बालक वर्ग में शिवम पुत्र राजमन 131 नंबर के साथ प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

वहीं अंडर 17 में शालिनी पुत्री दिलीप कुमार 193 अंक के साथ छठा स्थान तथा बालिका वर्ग में ही विजेता पुत्री बसंत 131 अंकों के साथ प्रदेश में नौवां स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

खेल शिक्षक ने बताया कि खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों के जनपद आगमन पर स्वागत किया जाएगा। खिलाड़ियों की इस सफलता पर डीआईओएस हरिशचंद नाथ, बीएसए अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, इंद्रसेन राय, प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज, प्रधानाचार्य युनूस अख्तर, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें