फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हर-हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

Sat, 09 Mar 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महाशिवरात्रि पर तामेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालु की जुटी भारी भीड़-
विज्ञापन

जल चढ़ाने के साथ महादेव से मांगी मुरादें
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिला। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करने के श्रद्धालुओं को घंटों इंतजार करना पड़ा। सर्वाधिक भीड़ तामेश्वरनाथ मंदिर में रही, जहां हजारों लोगों ने बाबा तामेश्वरनाथ मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने महादेव से मनोवांछित कामनाओं को पूरा करने की मुरादें मांगीं। शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही थी।
शुक्रवार की भोर से श्रद्धालु तामेश्वरनाथ धाम के शिव मंदिर के सामने स्थित पोखरे से जल भरकर खड़े हो गए। पोखरे की परिक्रमा करते भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। तामेश्वरनाथ समिति के सदस्य ब्रह्मशंकर भारती ने बताया कि रात्रि डेढ़ बजे गोसाई परिवार की पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने भोर से सायंकाल तक पूजन किया। उनका दावा था कि विगत वर्षों की तुलना में इस बार काफी भीड़ रही। हरिहरपुर प्रतिनिधि के मुताबिक बाबा मुंडेश्वरनाथ शिव मंदिर मुडियारी में क्षेत्र के लोगों ने जलाभिषेक किया। कुआनो नदी से जल भरकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन


एएसपी व सीओ करते रहे निगरानी

संतकबीरनगर। शिवरात्रि के दिन शिवालयों में सुरक्षा का कड़ा प्रबंध किया गया था। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर आधी रात के बाद से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लग गया। भीड़ को कंट्रोल कर जलाभिषेक कराने के लिए पुलिस फोर्स को कड़ी मशक्कत करना पड़ी। एएसपी शशिशेखर सिंह और सीओ ब्रजेश कुमार सिंह तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर मुस्तैद रहकर निगरानी करने में जुटे रहे। मंदिर में जाने के लिए बनाए गए बैरिकेडिंग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतार दोपहर तक लगी रही। इसके अलावा कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल टीम के साथ विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करने में जुटे रहे।

मौत का कुआं और झूला रहा आकर्षण
तामेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के बाद परिसर में लगे मौत का कुआं झूला आकर्षण का केंद्र रहा। घरेलू सामान, कृषि उपकरण, सुहाग की वस्तुओं की खरीदारी ग्रामीण अंचलों से आए लोग करते देखे गए। खजले की दुकानें लोगों को लुभाती रहीं। लोगों ने मेले का आनंद लिया।

शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए उमड़ी भीड़

मगहर। महाशिवरात्रि पर्व पर कबीर चौरा परिसर में आमी नदी के पावन तट पर स्थित प्राचीन पंचवटी शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस मौके पर मंदिर को सजाया गया था। जलाभिषेक करने के बाद सभासद अतुल श्रीवास्तव, गौरव पांडेय, अनिल वर्मा ने शिवभक्तों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया। इसके अलावा शिवचर्चा का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बेलहर क्षेत्र के मंदिरों में भगवान शिव की पूजा
बेलहर। शिव मंदिर डिगेशरनाथ बाबा मोहकम दास राजघाट मंदिर, नगर पंचायत बेलहर कला के सहुआनाथ मंदिर, सांथा शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस दौरान लोगाें ने जलाभिषेक किया। इस अवसर पर तहसीलदार आनंद कुमार ओझा, एसओ सरोज शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें