फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर में निकली श्री रामजन्म भूमि पूजित अक्षत कलश यात्रा

विज्ञापन
मंदिर अक्षत पूजन कलश यात्रा के लिए शहर में निकली शोभा यात्रा निकालते सदर विधायक और अन्य।संवाद
विज्ञापन
हर वर्ग के लाेगों ने कलश यात्रा में शामिल होकर निभाई सहभागिता
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से शनिवार को श्रीराम जन्म भूमि पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर भ्रमण के बाद पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में जाकर समाप्त हुई। कलश यात्रा में विभिन्न वर्गाें के लोग शामिल हुए। जूनियर हाईस्कूल से निकली कलश यात्रा बैंक चौराहा, गोला बाजार, होते हुए समय जी मंदिर के रास्ते दुर्गा मंदिर बरदहिया बाजार होते हुए पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में जाकर समाप्त हुई।
इस अवसर पर कलश पूजन किया गया। आरएसएस के गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि राम हम सभी सनातनियों के प्राण हैं। 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम टाट से निकल कर ठाट से अपने घर में विराजमान हो जाएंगे। इस दिन हम सभी लोग अपने घरों को गली मोहल्ले को दीपों से सजाए तथा अपनी गली-मोहल्ले को अयोध्या जैसा बनाएं।
विज्ञापन

बताया कि एक जनवरी से 15 जनवरी के बीच में आपके घर पूजित अक्षय लेकर राम भक्त जाएंगे और आप को अयोध्या धाम में श्री राम के दर्शन करने की तिथि से अवगत कराएंगे। यात्रा के समापन पर जिला प्रचारक राजीव नयन ने आभार व्यक्त किया।
अक्षत कलश यात्रा में किन्नर समाज, जय गुरुदेव के अनुयायी, ब्रह्मा कुमारी के लोग, आर्य समाज, पतंजलि, गायत्री शक्तिपीठ, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी, विद्या भारती के अलावा भी समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही।
इस दौरान सांसद प्रवीण निषाद, सदर विधायक अंकुर राज तिवारी, अभियान प्रमुख रणधीर, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री यादव, डॉ. केसी पांडेय, डीएन शुक्ला, चेयरमैन जगत जायसवाल, कैलाश रूंगटा, विजय पाल, प्रभाकर त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


कलश यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा
संतकबीरनगर। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद से शनिवार को निकली श्रीराम जन्म भूमि पूजित अक्षत कलश यात्रा का स्वागत एचआर इंटर कॉलेज के पास प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने किया। इस दौरान कलश यात्रा में चल रहे लोगों पर पुष्प वर्षा की गई। स्वागत करने वालोें में प्रबंधक अमर नाथ रूंगटा, प्रीतपाल सिंह, अखिलेंद्र सिंह, महेश रूंगटा, कैलाश पति रूंगटा, विपिन जयसवाल, अनिल कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार बरडिया, अभिषेक सिंह, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, योगेंद्र सिंह, डाॅ. राकेश कुमार सिंह, सुनील मिश्रा, रमेश चंद्र, अंकित कुमार, अभिषेक भट्ठ, नरेंद्र नाथ पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें