संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खलीलाबाद में रविवार को प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक हुई। जिसमे 18 अक्तूबर को लखनऊ में हो रही महारैली में प्रतिभाग करने को लेकर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष रणजीत राय ने कहा कि चुनाव नजदीक है। अब हम सबको प्रदेश स्तर पर लड़ाई लड़ने को तैयार रहना चाहिए। लखनऊ में हर ब्लाक से हर एक शिक्षामित्रों को चलना पड़ेगा। क्योकि किसी भी धरने को सफल बनाने के लिए संख्या महत्वपूर्ण होता है। इसलिए अपने हक की लड़ाई हमे खुद लड़नी पड़ेगी। जिससे हमारा मान सम्मान वापस मिल सके। इस अवसर पर खलीलाबाद ब्लाॅक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, सत्यभान यादव, रमाकांत मौर्य, संजय पाण्डेय, संजय यादव, अजय यादव, महेन्द यादव, नीतीश कुमार, राजेश कुमार, अजय भारती समेत अन्य मौजूद रहे।