मगहर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शौर्य जागरण यात्रा का जनपद सीमा के मगहर कस्बे में स्वागत होगा। यह जानकारी विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रविन्द्र नाथ सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि शौर्य जागरण यात्रा मखौड़ा धाम बस्ती जनपद से चल कर विभिन्न जनपदों से गुजरते हुए 10 अक्तूबर को काशी वाराणसी पहुंचेगी। जहां जनजागरण सभा का आयोजन किया गया है। इस शौर्य जागरण यात्रा का जनपद के लोगों से स्वागत करने की अपील की है।